गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

सारण : एसबीआई का एटीएम काटकर चोरी

छपरा : बिहार में सारण जिले के मशरक थाना क्षेत्र में अपराधियों ने स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (एसबीआई) का एटीएम काट कर सारी राशि चुरा ली। पुलिस सूत्रों ने शनिवार को यहां बताया कि शुक्रवार की देर रात अपराधियों ने (एसबीआई) बैंक के एटीएम के मुख्य गेट को गैस कटर से काटने के बाद एटीएम मशीन को भी गैस कटर से काट दिया और सारी राशि चुरा ली। सूत्रों ने बताया कि घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *