गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

पूर्वी चंपारण में पुलिसकर्मी ने की आत्महत्या

मोतिहारी : बिहार में पूर्वी चंपारण जिले के नगर थाना क्षेत्र स्थित पुलिस लाइन में रविवार तड़के एक पुलिसकर्मी ने गोली मारकर आत्महत्या कर ली। पुलिस सूत्रों ने यहां बताया कि नालंदा जिला निवासी सिपाही शम्भू ने आज तड़के अपने सर्विस पिस्तौल से गोली मारकर आत्महत्या कर ली। आत्महत्या के कारणों का तत्काल पता नहीं चल सका है। सूत्रों ने बताया कि घटना की जानकारी के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *