गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

सारण : एक व्यक्ति का शव बरामद

छपरा : बिहार में सारण जिले के रिविलगंज थाना क्षेत्र से पुलिस ने बुधवार को एक व्यक्ति का शव बरामद किया। पुलिस सूत्रों ने यहां बताया कि जयप्रकाश प्रसाद (55) के परिवार के सदस्य एक शादी समारोह में शामिल होने के लिए पड़ोसी जिला वैशाली गये हुए थे।आज बुधवार की सुबह में जब सभी घर लौट कर आए तो जयप्रकाश प्रसाद को मृत पाया। जयप्रकाश प्रसाद की हत्या धारदार हथियार से की गयी है। सूत्रों ने बताया कि घटना की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए सदर अस्पताल छपरा भेज दिया है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज निकाल कर मामले की जांच कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *