गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

दो सुरक्षाकर्मियों से दो दोनाली बंदूक और कारतूस की लूट

डेहरी ऑन सोन : बिहार में रोहतास जिले के डेहरी मुफस्सिल थाना क्षेत्र में अपराधियों ने दो निजी सुरक्षाकर्मियों से दो दोनाली बंदूक और 10 कारतूस लूट लिये। पुलिस अधीक्षक विनीत कुमार ने गुरूवार को यहां बताया कि रेलवे का कार्य मे लगे लार्सन एंड टूब्रो कंपनी के दो सुरक्षाकर्मी आनन्द कुमार चौधरी एवं रामनाथ बरेठ अपनी ड्यूटी पर बुधवार की रात गोदाम जा रहे थे । इस दौरान सखरा गांव के नहरपुल के पास तीन अपराधियों ने हथियार का भय दिखाकर उन्हें रोक लिया।इसके बाद अपराधियों ने सुरक्षाकर्मियों से दो दो नाली बंदूक 10 कारतूस ,आर्म्स का लाइसेंस और 5500 रुपये लूट लिये। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि आनन्द झारखण्ड के पलामू के चैनपुर थाना क्षेत्र का निवासी है।वही रामनाथ छत्तीसगढ़ के धसाबन्द थाना के बरेठ गांव का निवासी है । लूट की घटना में शामिल अपराधियो की गिरफ्तारी के लिये संभावित ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *