गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

नक्सलियों के ठिकाने से 49 कंटेनर बम बरामद

औरंगाबाद : बिहार के नक्सल प्रभावित औरंगाबाद जिले में पुलिस और केंद्रीय सुरक्षा बलों ने नक्सल विरोधी अभियान के तहत आज मदनपुर थाना क्षेत्र के छक्करबंधा गांव के निकट जंगल से 49 कंटेनर बम, 110 मीटर कोरडेक्स वायर, 11 डेटोनेटर, एक प्रेशर मेकैनिज्म, एक पुल मेकैनिज्म, 17 बैटरी तथा नक्सली साहित्य बरामद किए हैं। पुलिस उपाधीक्षक नव वैभव ने मंगलवार को यहां बताया कि पुलिस को सूचना प्राप्त हुई थी कि नक्सली पुलिस पर एक बड़ा हमला करने की तैयारी कर रहे हैं। इस सूचना के आधार पर औरंगाबाद पुलिस द्वारा पुलिस अधीक्षक स्वप्ना जी मेश्राम के मार्ग निर्देशन तथा अपर पुलिस अधीक्षक (अभियान) मुकेश कुमार के नेतृत्व में सीआरपीएफ, कोबरा तथा अन्य सशस्त्र बलों के साथ मदनपुर प्रखंड के चक्रबंधा इलाके में सघन छापेमारी अभियान चलाया गया। वैभव ने बताया कि इस छापेमारी अभियान में भारी मात्रा में विस्फोटक बरामद किए गए। इसे पुलिस बल पर हमला करने के लिए एकत्रित किया गया था। उन्होंने बताया कि इस मामले में एक प्राथमिकी दर्ज की गई है तथा आसपास के इलाकों में सघन छापेमारी अभियान जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *