गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

सड़क दुर्घटना : दो की मौत, कई घायल

नवादा : बिहार में नवादा जिले के नगर थाना क्षेत्र के चमड़ा गोदाम के समीप फोरलेन सड़क पर ट्रैक्टर और कंटेनर से हुई टक्कर में दो लोगों की मौत हो गई जबकि कई लोग घायल हो गए हैं। पुलिस सूत्रों ने आज यहां बताया कि राजगीर के कोनार नगर से 30-35 की संख्या मे ट्रेक्टर पर सवार होकर रजौली मुंडन संस्कार में जा रहे थे, तभी ट्रैक्टर और कंटेनर में टक्कर हो गई।

इस घटना में राजगीर के कोनार नगर निवासी नीतीश कुमार और रोहित कुमार की मौके पर मौत हो गई। जबकि उदय कुमार एवं नीतीश कुमार गंभीर रूप से घायल घायल हो गया जिसे प्राथमिक उपचार के बाद पावापुरी मेडिकल कॉलेज रेफ़र कर दिया गया है। सूत्रों ने बताया कि शेष का इलाज नवादा सदर अस्पताल में चल रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *