गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

भाजपा नेता के आवास पर अपराधियों ने की बमबारी

गया : बिहार के गया जिले के डोभी थाना क्षेत्र के करमौनी गांव निवासी भाजपा नेता संतोष गुप्ता के आवास पर देर रात्रि अपराधियों ने बमबारी की। पुलिस सूत्रों ने आज यहां बताया कि भाजपा नेता संतोष गुप्ता के आवास पर देर रात्रि अपराधियों ने बमबारी की है। हालांकि, इस घटना में कोई हताहत नहीं हुआ। लेकिन घर के शीशे और खिड़कियां क्षतिग्रस्त हो गई है। सूचना मिलने के बाद डोभी थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की छानबीन शुरू की। पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है जिसके आधार पर पुलिस जांच में जुट गई है।

संतोष गुप्ता भाजपा नेता है और पूर्व में जिला उपाध्यक्ष के पद पर रहे हैं। इस संबंध में भाजपा नेता संतोष गुप्ता ने बताया कि बीती देर रात्रि घर मे सोये हुए थे, तभी अचानक धमाके की आवाज सुनी। अपराधियों द्वारा लगातार घर पर चार बम चलाए गए। इसके बाद अपराधी एक झोला छोड़कर फरार हो गए। जिसमें दो जिंदा बम पुलिस ने बरामद किया है। पूरे घटनाक्रम का वीडियो घर पर लगे सीसीटीवी में कैद हो गया है। उन्होंने कहा कि पुलिस को सूचना दी गई जिसके बाद पुलिस घर पहुंची और जिंदा बमों को बरामद कर निष्क्रिय कर दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *