गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

समस्तीपुर में दो लोगों की हत्या

समस्तीपुर। बिहार में समस्तीपुर जिले के बिथान थाना क्षेत्र में अपराधियों ने एक किराना व्यवसायी समेत दो लोगों की हत्या कर दी। पुलिस सूत्रों ने गुरुवार को यहां बताया कि जिले के बिथान थाना क्षेत्र के सिमहा गांव में अपराधियों ने किराना व्यवसायी रणबीर कुमार(50) की गोली मारकर हत्या कर दी। व्यवसायी जब सिमहा बाजार से अपने गांव मोटरसाइकिल से जा रहा था तभी अपराधियों ने गोली मारकर उसकी हत्या कर दी। सूत्रों ने बताया कि अपराधियों ने सलहा बुर्जुग गांव निवासी मो.सलमान की चाकू मारकर हत्या कर दी। इस सम्बंध मे जिले के बिथान थाना मे अलग-अलग प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। पुलिस ने दोनों शवों को आज समस्तीपुर सदर अस्पताल पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *