गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

दरभंगा : तीन की हत्या, एक घायल

दरभंगा में वर्चस्व को लेकर हुयी लड़ाई में तीन लोगो की हत्या, एक घायल

दरभंगा : बिहार में दरभंगा जिला के बहेड़ी थाना क्षेत्र में गुरुवार को वर्चस्व को लेकर हुयी लड़ाई में तीन लोगों की गोली मारकर हत्या कर दी गयी तथा एक अन्य गंभीर रूप से घायल हो गया। बहेड़ी थानाध्यक्ष आशुतोष कुमार झा ने यहां बताया कि दरभंगा – बहेड़ी पथ पर दरभंगा से बहेड़ी की ओर जा रही एक चार पहिया गाड़ी टाटा स्टॉर्म पर निमईठी चौक के समीप पूर्व से घात लगाये बाइक पर सवार अपराधियों ने अंधाधुंध फायरिंग कर दी। इस घटना में वाहन पर सवार तीन लोगो की मौत हो गयी एवं एक अन्य घायल हो गया। घायल वाहन चालक कुंदन सिंह का इलाज दरभंगा मेडिकल कॉलेज अस्पताल में चल रहा है।
वरीय पुलिस अधीक्षक अवकाश कुमार ने बताया कि एक मृतक अनिल सिंह अपराधी है और बहादुरपुर थाना क्षेत्र के ओझौल गांव का निवासी है। अनिल सिंह दरभंगा नगर निगम का कर्मी है और उस पर बहुत सारे भ्रष्टाचार के आरोप भी थे। मृतकों में अनिल सिंह का संबंधी मनीष कुमार सिंह और निजी गार्ड मुन्ना सिंह भी शामिल है। इस घटना को लेकर जिले की सीमा को सील कर दिया गया है और वाहनों की सघन जांच की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *