गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

छात्रा की गोली मारकर हत्या

समस्तीपुर : बिहार में समस्तीपुर जिले के विभूतिपुर थाना क्षेत्र के शिवनाथपुर गांव के पास शुक्रवार को दिनदहाड़े सशस्त्र अपराधियों ने 20 वर्षीय पारा मेडिकल की छात्रा कोमल कुमारी की गोली मारकर हत्या कर दी। पुलिस सूत्रों ने यहां बताया कि जिले के शिवनाथपुर गांव निवासी अर्जुन सिंह की पुत्री कोमल कुमारी आज स्थानीय कोचिंग से पढ़ाई कर अपने घर साइकिल से लौट रही थी तभी हथियारबंद अपराधियों ने उसकी गोली मारकर हत्या कर दी। सूत्रों ने बताया कि मामले की जानकारी मिलने के बाद पुलिस घटनास्थल पर पहुंच कर हत्या के कारणों की जांच में जुटी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *