पटना : बिहार में शिक्षक भर्ती परीक्षा में दूसरे राज्यों के छात्रों को भी शामिल होने की अनुमति देने के सरकार के फैसले के खिलाफ शनिवार को बड़ी संख्या में सड़कों पर उतरे शिक्षक अभ्यर्थियों पर पुलिस ने लाठीचार्ज किया, जिसमें कई अभ्यर्थी घायल हो गए ।
राजधानी पटना के गांधी मैदान और डाकबंगला चौराहा पर बड़ी संख्या में सड़कों पर उतरे शिक्षक अभ्यर्थी सरकार के खिलाफ नारे लगाते हुए आगे बढ़ रहे थे । इसी दौरान पुलिस ने उन्हें नियंत्रित करने के लिए लाठीचार्ज किया, जिसमें 20 से अधिक छात्र घायल हो गए ।
पुलिस उपाधीक्षक(विधि व्यवस्था) नुरुल हक ने कहा कि प्रदर्शनकारी अभ्यर्थी सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान पहुंचा रहे थे और शहर के व्यस्त मार्गों पर यातायात को बाधित कर रहे थे इसलिए पुलिस ने छात्रों पर लाठीचार्ज किया।
बिहार में शिक्षक अभ्यर्थियों पर लाठीचार्ज
