छपरा : बिहार में सारण जिले के भेल्दी थाना क्षेत्र में रविवार को पत्नी ने विवाद के दौरान अपने पति की चाकू मारकर हत्या कर दी। पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, थाना क्षेत्र के बेदवलिया गांव निवासी आलमगीर अंसारी की दो शादियां हुई थी। किसी बात पर हुए विवाद में रविवार को उसकी पहली पत्नी सलमा खातून ने अपने पति के उपर खंजर से लगातार वार कर उसे घायल कर दिया गया। जिसे प्राथमिक उपचार के बाद पटना भेजा गया। सूत्रों ने बताया कि पटना जाने के दौरान उसकी मौत रास्ते में ही हो गई। घटना की सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल छपरा भेज दिया है। पुलिस इस मामले में प्राथमिकी दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
