गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

सारण में महिला का शव बरामद

छपरा : बिहार में सारण जिले के मढ़ौरा थाना क्षेत्र से पुलिस ने मंगलवार को एक महिला का शव बरामद किया। पुलिस सूत्रों ने यहां बताया तेजपुरवा गांव के बांसवाड़ी से एक महिला का शव बरामद किया गया है। इस मामले में मृतक महिला चंदा कुंवर (65) के परिजनों ने पुलिस के समक्ष दिए गए आवेदन में कहा है कि सोमवार की शाम में एक व्यक्ति बांस मांगने चंदा कुंवर के पास आया था।जिसे उन्होंने बांसवाड़ी से बांस काटने की इजाजत दी थी। उक्त व्यक्ति को वह बांसवाड़ी दिखाने के लिए उसके साथ चली गई और वापस नहीं लौटी। सूत्रों ने बताया कि शव को पोस्टमॉर्टम के लिए सदर अस्पताल छपरा भेज दिया गया है। पुलिस इस मामले में प्राथमिकी दर्ज कर जांच कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *