गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

सड़क दुघर्टना : 1 की मौत, 1 घायल

समस्तीपुर : बिहार में समस्तीपुर जिले के विभूतिपुर थाना क्षेत्र में मंगलवार को सड़क दुर्घटना में एक शिक्षिका की मौत हो गयी तथा उसका पुत्र घायल हो गया। पुलिस सूत्रों ने यहां बताया कि समस्तीपुर नगर थाना के बहादुरपुर मुहल्ला निवासी एवं हरिशंकरी हाई स्कूल की शिक्षिका 50 वर्षीय सबिता कुमारी आज अपने पुत्र के साथ स्कूटी से रोसड़ा जा रही थी। इस दौरान सीमान चौक के समीप एक अनियंत्रित पिकअप ने स्कूटी में टक्कर मार दी। इस घटना में सबिता कुमारी की मौत हो गयी जबकि उसका पुत्र घायल हो गया। घायल पुत्र को समस्तीपुर सदर अस्पताल मे भर्ती कराया गया है। सूत्रों ने बताया कि मृतक शिक्षिका समस्तीपुर नगर निगम के अवकाश प्राप्त लिपिक प्रेमशंकर कुमार की पत्नी थी। शव को पोस्टमॉर्टम के लिये समस्तीपुर सदर अस्पताल भेज दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *