गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

वैशाली : एक्सिस बैंक में लूट

हाजीपुर : बिहार में वैशाली जिले के लालगंज थाना क्षेत्र में अपराधियों ने मंगलवार को एक्सिस बैंक से करीब एक करोड़ रूपये लूट लिए। पुलिस सूत्रों ने यहां बताया कि पांच की संख्या में अपराधियों ने तिनपुलवा चौक स्थित एक्सिस बैंक की शाखा में धावा बोला। इसके बाद अपराधियों ने बैंककर्मियों और ग्राहकों को हथियार का भय दिखाकर बंधक बना लिया। इसके बाद अपराधियों ने बैंक में रखे करीब एक करोड़ रूपये लूट लिये। सूत्रों ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही पुलिस के वरीय पदाधिकारी घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की जांच कर रहे है। अपराधियों की गिरफ्तारी लिए पुलिस संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *