हाजीपुर : बिहार में वैशाली जिले के तिसियौता थाना क्षेत्र से पुलिस ने 600 कार्टन विदेशी शराब बरामद की। पुलिस सूत्रों ने बुधवार को यहां बताया कि सूचना के आधार पर मंगलवार की देर रात दभैच गांव स्थित एक ठिकाने पर छापेमारी की गयी। इस दौरान मौके से हरियाणा निर्मित 600 कार्टन विदेशी शराब बरामद की गयी। सूत्रों ने बताया कि बरामद शराब की कीमत 60 लाख रूपये है। मौके से किसी को गिरफ्तार नहीं किया जा सका है। मामले की छानबीन की जा रही है।
