गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

ट्रैक्टर की चपेट में आने से किशोर की मौत

छपरा : बिहार में सारण जिले के मढ़ौरा थाना क्षेत्र में ट्रैक्टर की चपेट में आने से एक किशोर की मौत हो गयी। पुलिस सूत्रों ने शुक्रवार को यहां बताया कि रामपुर गन्नी गांव निवासी चंदन कुमार राय गुरुवार की देर शाम को अपने पिता के साथ खेत में काम कर रहा था। इसी दौरान वह अनियंत्रित ट्रैक्टर की चपेट में आकर घाायल हो गया। घायल किशोर को इलाज के लिए नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र में लाया गया, जहां इलाज के दौरान देर रात उसकी मौत हो गई। सूत्रों ने बताया कि घटना की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए सदर अस्पताल छपरा भेज दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *