समस्तीपुर : जन सुराज के संस्थापक एवं प्रमुख रणनीतिकार प्रशांत किशोर ने बिहार की नीतीश सरकार पर हमला करते हुए आज कहा कि बिहार में अवैध शराब का कारोबार को रोक पाने में राज्य सरकार पूरी तरह फैल हो चुकी है। श्री किशोर आज को समस्तीपुर जिले के खानपुर में पदयात्रा के क्रम में पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि शराबबंदी से प्रदेश को करोड़ों का नुकसान हो रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार की गलत नीतियों के कारण बिहार में शराब एवं बालू माफियाओ का बोलबाला है।
जहां भी चले जाइए वहां शराब एवं बालू का अवैध कारोबार जारी है। प्रशांत किशोर ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने शराबबंदी के नाम पर राज्य मे शराब की दुकानें तो बंद कर दी, लेकिन शराब कि होम डिलेवरी जारी है। उन्होंने बताया कि हर साल बिहार को शराबबंदी के कारण प्रतिवर्ष 20 हजार करोड़ रुपए का नुकसान हो रहा है और ये पैसा शराब माफियाओ एवं पुलिस के हाथों में जा रहा है।
