बेगूसराय : बिहार में बरौनी-कटिहार रेलखंड के बेगूसराय रेलवे स्टेशन के निकट माल गोदाम के समीप शुक्रवार को ट्रेन से कटकर दो महिलाओं की मौत हो गयी। पुलिस सूत्रों ने यहां बताया कि आज सुबह चार महिलायें रेलवे ट्रैक को पार कर रही थी। इसी बीच दो महिला दिल्ली डिब्रूगढ़ राजधानी एक्सप्रेस की चपेट में आ गयी। इस घटना में दोनो महिलाओं की ट्रेन से कटकर मौत हो गयी। सूत्रों ने बताया कि मृतकों की पहचान नहीं की जा सकी है। शवों को पोस्टमॉर्टम के लिये भेज दिया गया है।
