गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

सारण : युवक का शव बरामद

छपरा : बिहार में सारण जिले के गड़खा थाना क्षेत्र से पुलिस ने शुक्रवार को खेत से एक युवक का शव बरामद किया। पुलिस सूत्रों ने यहां बताया कि स्थानीय लोगों से मिली सूचना के आधार पर महमदा गांव में खेत से एक युवक का शव बरामद किया गया है। मृतक की पहचान महमदा गांव निवासी सतीश सिंह के 26 वर्षीय पुत्र दिवाकर कुमार के रूप में की गयी है। वह गुरुवार की रात में खाना खाने के लिये घर से निकला था और उसके बाद से गायब था। सूत्रों ने बताया कि शव को पोस्टमॉर्टम के लिए सदर अस्पताल छपरा भेज दिया गया है। मामले की छानबीन की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *