गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

एक व्यक्ति की गला रेतकर हत्या

जमुई : बिहार में जमुई जिले के गरही थाना क्षेत्र में अपराधियों ने एक व्यक्ति की गला रेतकर हत्या कर दी। पुलिस सूत्रों ने रविवार को यहां बताया कि मुड़वरो गांव निवासी फरीक मियां (58) शनिवार की रात खाना खाकर घर के बाहर सो रहा था। इसी दौरान अपराधियों ने उसकी गला रेतकर हत्या कर दी। सूत्रों ने बताया कि घटना की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया है। मामले की छानबीन की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *