गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

पिकअप वैन से शराब जब्त, दो गिरफ्तार

दरभंगा : बिहार में दरभंगा जिला पुलिस ने सदर थाना क्षेत्र से पिकअप वैन से भारी मात्रा में शराब जब्त कर दो धंधेबाज को गिरफ्तार किया है। पुलिस सूत्रों ने रविवार को यहां बताया कि सूचना के आधार पर कबीर चौक औद्योगिक प्रांगण स्थित बंद पड़े एक शीश फैक्ट्री के सामने मुख्य द्वार के पास दो पिकअप वैन से 1832 लीटर विदेशी शराब जब्त की गयी है। इस सिलसिले में गुलाब कुमार यादव और रवि कुमार चौधरी को गिरफ्तार किया गया है। सूत्रों ने बताया कि इनके पास से 33 हजार 500 रुपए मिले है। गिरफ्तार लोगों को पूछताछ के बाद न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *