छपरा : बिहार में सारण जिले के मढ़ौरा थाना क्षेत्र से पुलिस ने गुरूवार को एक व्यक्ति का शव बरामद किया। पुलिस सूत्रों ने यहां बताया कि स्थानीय लोगों से मिली सूचना के आधार पर आदालपट्टी गांव में खेत से एक व्यक्ति का शव बरामद किया गया है। मृतक की पहचान जिले के गौरा पुलिस आउट पोस्ट क्षेत्र के सिसवा रसूलपुर गांव निवासी हरेंद्र शर्मा (65) के रूप में की गयी है।
सूत्रों ने बताया कि मृतक के परिजनों के अनुसार हरेन्द्र शर्मा एक मुकदमा में चश्मदीद गवाह था। जिसे गवाही देने से मना करने का आदेश स्थानीय मुखिया द्वारा दिया गया था। सम्भवतः उसके द्वारा ही हरेन्द्र शर्मा की हत्या कर दी गई है। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए सदर अस्पताल छपरा भेज दिया गया है। मामले की छानबीन की जा रही है।
सारण : एक व्यक्ति का शव बरामद
