गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

बिजली का करंट लगने से युवक की मौत

छपरा : बिहार में सारण जिले के मकेर थाना क्षेत्र में सोमवार को बिजली का करंट लगने से एक युवक की मौत हो गयी। पुलिस सूत्रों ने यहां बताया कि चकिया गांव निवासी निरंजन कुमार (25) अपने खेत में पटवन कर रहा था। इस दौरान खेत में पहले से टूटकर गिरे बिजली की तार की चपेट में आ जाने से उसे करंट लग गया।
सूत्रों ने बताया कि घटना की जानकारी मिलने पर परिजन निरंजन को इलाज के लिए नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र में लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सक ने गम्भीर स्थिति को देखते हुए उसे सदर अस्पताल छपरा रेफर कर दिया।सदर अस्पताल छपरा ले जाने के दौरान निरंजन की रास्ते में मौत हो गई। घटना की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस इस मामले में प्राथमिकी दर्ज कर जांच कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *