गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

पुत्र ने पिता की चाकू मारकर हत्या की

छपरा : बिहार में सारण जिले के पहलेजा पुलिस आउट पोस्ट क्षेत्र में नशा के लिए पैसा नहीं देने पर एक युवक ने अपने पिता की चाकू मारकर हत्या कर दी है। पुलिस सूत्रों ने सोमवार को यहां बताया कि सैदपुर गांव निवासी खुखनी साह (50) से उसके पुत्र ने नशा करने के लिए पैसा की मांग की।खुखनी साह के द्वारा पैसा नहीं देने पर उसके पुत्र ने उसपर चाकू से हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया।

परिवार वाले खुखनी साह को इलाज के लिए नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र में लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूत्रों ने बताया कि घटना की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए सदर अस्पताल छपरा भेज दिया है। पुलिस खुखनी साह के एक अन्य पुत्र से प्राप्त आवेदन पर प्राथमिकी दर्ज कर अभियुक्त की गिरफ्तारी के लिए छापामारी कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *