छपरा : बिहार में सारण जिले के दाउदपुर थाना क्षेत्र में आकाशीय बिजली की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौत हो गई है। पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, दुमदुमा गांव निवासी विनय कुमार महतो बारिश के दौरान खेत में शौच कर रहा था। इसी दौरान आकाशीय बिजली का शिकार हो गया। हादसे में विनय की मौत घटनास्थल पर ही हो गई। घटना की सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है।
