छपरा : बिहार में सारण जिले के अवतार नगर थाना क्षेत्र के पलानीनुमा से शनिवार को पुलिस ने एक महिला का शव बरामद किया। पुलिस सूत्रों ने यहां बताया कि थाना क्षेत्र के सकनौली गांव निवासी धर्मेंद्र सिंह की पत्नी पूजा देवी (26) का शव संदिग्ध अवस्था में उसके घर से बरामद किया गया है। मृतका का पति गत छह माह से बाहर रहकर जीवकोपार्जन का काम करता है जबकि उसकी पत्नी और तीन छोटे बच्चे सकनौली गांव में रह रहे थे।
सूत्रों ने बताया कि आज सुबह धर्मेंद्र ने अपनी पत्नी से मोबाइल फोन पर बात करने की कोशिश की लेकिन बात नहीं होने पर उसने गांव वालों को इसकी जानकारी दी। जब गांव वाले उसके घर पहुंचे तो उसे मृत देखकर इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल, छपरा भेज दिया है। पुलिस इस मामले में प्राथमिकी दर्ज कर जांच कर रही है।
सारण : महिला का शव बरामद
