गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

हमें व्यक्तिगत रूप से कुछ नहीं चाहिए : नीतीश

पटना : नीतीश कुमार ने विपक्ष के इंडियन नेशनल डेवलपमेंटल इंक्लूसिव एलायंस (आई.एन.डी.आई.ए.) गठबंधन की होने वाली बैठक को लेकर उठाये जा रहे सवाल पर आज कहा कि उन्हें व्यक्तिगत रूप से कुछ नहीं चाहिए। कुमार ने रविवार को यहां लोहिया पथ चक्र के शेष निर्माणाधीन कार्यों का स्थल निरीक्षण करने के बाद संवाददाताओं से बातचीत के दौरान मुंबई में होनेवाले ‘आई.एन.डी.आई.ए.’ (इंडिया) गठबंधन की बैठक पर विपक्ष द्वारा सवाल खड़े किये जाने से संबंधित सवाल के जवाब में कहा, “हमको व्यक्तिगत तौर पर कुछ नहीं चाहिए।

हम सबको बस एकजुट करना चाहते हैं। हम शुरु से ही यह बात बोल रहे हैं। विपक्ष क्या बोलता है, उसका कोई मतलब नहीं है। हम मुंबई तो जा रहे हैं। वहां कुछ और पार्टियां भी एक साथ आ रही हैं। वहां हम सब पुनः एक साथ मिल बैठकर निर्णय लेंगे।”
मुख्यमंत्री ने कहा कि वह चाह रहे हैं कि यह जल्दी तय हो जाए कि कौन-कौन, कहां-कहां से लड़ेगा। उन्होंने कहा कि भारतीय जानता पार्टी (भाजपा) के लोग जान रहे हैं कि इतने लोग एकजुट हो रहे हैं तो उनको नुकसान होने वाला है। इसलिए, भाजपा के लोग अनाप-शनाप बोलते रहते हैं। भाजपा के लोग क्या बोलते हैं, वह ध्यान नहीं देते।”
कुमार ने कहा कि लोहिया पथ चक्र को इस साल दशहरा के पहले पूर्ण करना है। आज उसी को देखने वह यहां आए हैं। यहां पुराने भवन को हटाकर नया भवन बनाया जाएगा और इसकी उंचाई भी थोड़ा बढ़ाया जाएगा। इससे आने-जाने का जो रास्ता है वो और अधिक चौड़ा हो जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *