गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

युवक की गोली मारकर हत्या

आरा : बिहार में भोजपुर जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र में अपराधियों ने एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी। पुलिस सूत्रों ने सोमवार को यहां बताया कि जिले के बड़हरा थाना क्षेत्र के निवासी विशाल सिंह को रविवार की रात अपराधियों ने दौलतपुर गांव के समीप सुनसान जगह गोली मारकर घायल कर दिया। घटना की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल युवक को सदर अस्पताल में भर्ती कराया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गयी।
पुलिस अधीक्षक प्रमोद कुमार यादव ने बताया कि विशाल सिंह रमना मैदान के पास स्थित एक रेस्टोरेंट में काम करता था। विशाल सिंह के पिता ने एक लिखित आवेदन दिया है कि कुछ दिन पहले गांव में उनके छोटे भाई और उनके दो लड़कों तथा और एक पड़ोसी लड़के के साथ विशाल का झगड़ा हुआ था। उन लोगों ने धमकी दी थी कि जल्द ही तुम्हारे लड़के की हत्या करके सबक सिखाएंगे।इस मामले में एक टीम का गठन कर दिया गया है। जल्द ही अभियुक्तों की गिरफ्तारी की जायेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *