गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

लूट कांड का आरोपी गिरफ्तार

डेहरी-आन-सोन : बिहार में रोहतास जिले की दरिहट पुलिस ने लूटकांड के आरोपी पवन कुमार सिंह को उत्तरप्रदेश के गौतम बुद्ध नगर जिले के ग्रेटर नोएडा से गिरफ्तार कर शनिवार को जेल भेज दिया है। पुलिस अधीक्षक विनीत कुमार ने यहां बताया कि 05 मई को जिले के दरिहट थाना क्षेत्र के धोधहा से पप्पू कुमार सिंह डेहरी रेलवे स्टेशन जा रहे थे। इस दौरान अपराधियों ने आग्नेयास्त्र का भय दिखाकर उनसे मोटरसाइकिल लूट ली थी। इस संबंध में दरिहट थाने में एक प्राथमिकी दर्ज की गई थी। उन्होंने बताया कि पुलिस की विशेष टीम मामले की जांच कर रही थी।

जांच के क्रम में आरोपी के गौतम बुद्ध नगर जिले के ग्रेटर नोएडा में होने की जानकारी मिली। इसके बाद स्थानीय पुलिस के सहयोग से आरोपी पवन कुमार सिंह को गिरफ्तार किया गया। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि पवन दरिहट थाना क्षेत्र के दरिहट गांव का रहने वाला है। उन्होंने बताया कि पूर्व में भी इस घटना में संलिप्त एक अन्य आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा चुका है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *