गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

शिक्षकों की छुट्टियां घटाने को लेकर विरोध तेज

मुंगेर : बिहार के शिक्षा विभाग की ओर से राज्य के प्रारंभिक से उच्च माध्यमिक विद्यालयों के शिक्षकों की छुट्टियां सितंबर माह से दिसंबर माह के बीच 23 से घटाकर 11 करने के आदेश को लेकर मुंगेर में विरोध तेज हो गया है। राष्ट्रीय लोक जनता दल (रालोजद) के प्रदेश उपाध्यक्ष अभिषेक वर्मा उर्फ दीपक वर्मा ने रविवार को यहां संवाददाताओं से बातचीत में बिहार सरकार की ओर से शिक्षकों की छुट्टियों को घटाने की कार्रवाई को तुष्टीकरण नीति की संज्ञा दी और आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की संवेदना अब पूरी तरह खत्म हो गई है ।

मुख्यमंत्री ने राजद के हाथों सरकार को गिरवी रख दिया है। इस बीच मुंगेर के भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) विधायक प्रणव कुमार यादव ने सरकारी शिक्षकों की छुट्टियां रद्द करने की कार्रवाई की तीखी आलोचना करते हुए इसे तुगलकी फर्मान बताया। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार शिक्षा व्यवस्था को बर्बाद कर रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि बिहार में सरकारी शिक्षकों को प्रताड़ित किया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *