गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

सारण में ट्रक से शराब बरामद

छपरा : बिहार में सारण जिले के दाउदपुर पुलिस ने एक ट्रक से 286 लीटर विदेशी शराब बरामद की है। सारण के पुलिस अधीक्षक डॉ गौरव मंगला ने सोमवार को यहां बताया कि दाउदपुर थाना पुलिस को गुप्त सूचना प्राप्त हुई कि थाना क्षेत्र से गुजर रहे ट्रक पर अवैध विदेशी शराब की खेप जा रही है। इस सूचना के आधार पर थाना पुलिस ने थाना क्षेत्र के राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 531 पर वाहन जांच शुरू कर दिया। इस दौरान वहां से गुजर रहे एक ट्रक को रोककर जब उसकी गहनता से जांच की गई तो 286 लीटर विदेशी शराब बरामद किया गया। डाॅ. मंगला नेब ताया कि मामले में शामिल शराब व्यवसाई को गिरफ्तार करने के लिए पुलिस संदिग्ध ठिकानों पर छापामारी कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *