गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

ब्राउन शुगर के साथ पांच तस्कर गिरफ्तार

सुपौल : बिहार में सुपौल जिले के राघोपुर थाना क्षेत्र के सिमराही बाजार में पुलिस ने छापेमारी कर 480 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ पांच अंतरराज्यीय तस्करों को गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक शैशव यादव ने गुरुवार को यहां बताया कि प्राप्त सूचना के आधार पर पुलिस बल बुधवार दोपहर सिमराही बाजार के वीणा होटल में छापेमारी के लिए पहुंची। होटल के बाहर पांच व्यक्ति आपस में बातचीत कर रहे थे लेकिन पुलिस को देखते ही भागने लगे। पुलिस ने उन्हें खदेड़ कर पकड़ा और तलाशी ली।
यादव ने बताया कि तलाशी के क्रम में उनके पास से 480 ग्राम ब्राउन शुगर पाया गया। सत्यापन में सही पाए जाने के बाद पुलिस ने उन पांच तस्करों को गिरफ्तार कर लिया। उन तस्करों के पास से पांच मोबाइल फोन और 2380 रुपये नकद भी बरामद किए गए हैं। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि गिरफ्तार तस्करों को पहचान अब्दुल हलीम, मो. अयूब अंसारी, रूबैल हुसैन, अशीम शेख उर्फ वसीम शेख और राहुल कुमार यादव के रूप में की गई है। इनमें राहुल बिहार के मधुबनी जिला और शेष अन्य तस्कर पश्चिम बंगाल के मालदह जिला का रहने वाला है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *