पटना : बिहार कांग्रेस ने देश में आसमान छू रही महंगाई को लेकर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर निशाना साधा और कहा कि लूट-खसोट भाजपा की फितरत है और यही कारण है कि देश की माली हालत इतने खस्ताहाल है। अखिलेश प्रसाद सिंह ने शुक्रवार को यहां कांग्रेस मुख्यालय सदाकत आश्रम में संवाददाता सम्मेलन में कहा कि लूट-खसोट भाजपा की फितरत है और यही उसका डीएनए है। यही कारण है कि देश की माली हालत आज इतने खस्ता हाल में है कि आम देशवासी मंहगाई की मार से त्रस्त है। पिछले पन्द्रह सोलह महीने में सब्ज़ियों की बढ़ती क़ीमत के कारण खुदरा महंगाई दर अपने उच्चतम शिखर पर रहा।
सिंह ने कहा कि पेट्रोल और गैस की कीमत में जो कमी आई है वह आगामी चुनाव को ध्यान में रखकर किया गया है। देश भाजपा की रिवर्स रॉबिनहुड हरकत को अच्छी तरह पहचानता है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार पहले ही पेट्रोल-डीजल पर एक्साइज ड्यूटी के जरिए कुल 72.160 करोड़ रुपए कमा चुकी है लेकिन सरकार वर्ष 2020-21 के 10 महीनों में ही 2.94 लाख करोड़ रुपए कमा चुकी है।
लूट-खसोट भाजपा की फितरत
