गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

करंट लगने से किशोर की मौत

छपरा : बिहार में सारण जिले के जलालपुर थाना क्षेत्र में आज विद्युत तार के सम्पर्क में आने से एक किशोर की मौत हो गई है।
पुलिस सूत्रों ने रविवार को यहां बताया कि थाना क्षेत्र के नूननगर टाडी गांव निवासी धर्मेंद्र साह का पुत्र कृष्ण कुमार (12) अपने दोस्तों के साथ घर के समीप खेलने के दौरान टूटे हुए विद्युत तार की चपेट में आ गया। इसके कारण उसकी मौत हो गई। सूत्रों ने बताया कि घटना की सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव का पोस्टमॉर्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस इस मामले में प्राथमिकी दर्ज कर जांच कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *