गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

गांजा के साथ एक तस्कर गिरफ्तार

सुपौल : बिहार के सुपौल जिले में सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) की 45वीं बटालियन की सीमा चौकी शैलेशपुर ने नाका के दौरान 50 किलोग्राम गांजा के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। एसएसबी 45वीं बटालियन के कार्यवाहक समादेष्टा जगदीश कुमार शर्मा (द्वितीय कमान अधिकारी) ने मंगलवार को यहां बताया कि सूत्रों से सोमवार को सूचना मिली थी कि स्तम्भ संख्या 205 के रास्ते नेपाल से भारी मात्रा में गांजा लाया जाने वाला है।

सूचना की पुष्टि होने के बाद एक विशिष्ट नाका दल का गठन किया गया। नाका दल चिन्हित स्थान के लिए रवाना हुये एवं निर्धारित क्षेत्र में तैनात होकर सतर्कता के साथ ड्युटी करने लगे। कुछ समय बाद नाका दल ने देखा कि कुछ व्यक्ति सर पर बोरी लिए नेपाल प्रभाग से भारत की तरफ आ रहे हैं। नाका दल ने उन्हें ललकारा, जिससे सभी व्यक्ति सामान छोडकर नेपाल की तरफ भागने की कोशिश करने लगे। नाका दल ने उनका पीछा किया और इस क्रम में नाका दल ने एक व्यक्ति को पकड़ लिया।
श्री शर्मा ने बताया कि इसके बाद हिरासत में लिए गए व्यक्ति से पूछताछ की गयी। इस क्रम में व्यक्ति ने अपना नाम मुकेश कुमार बताया। साथ ही उसने बताया कि नेपाल से गांजा लेकर आ रहे हैं तथा उसके अन्य सहयोगी मिथिलेश कुमार, उमेश मंडल, चन्दन यादव तथा अभिनंदन यादव नेपाल भाग गए। इसके बाद इलाके कि छानबीन कि गयी। इस क्रम में नाका दल को अलग-अलग बोरियों में गांजा जैसा दिखने वाला मादक पदार्थ प्राप्त हुआ जिसकी पुष्टि श्वान क्यूटी के द्वारा गांजा के रूप में की गयी।
कार्यवाहक समादेष्टा ने बताया कि बरामद गांजा का वजन 50 किलोग्राम है। नाका दल द्वारा हिरासत में लिए गए व्यक्ति तथा बरामद 50 किलोग्राम गांजा को अपने कब्जे में लेकर जब्ती कि कार्यवाही की गई। जब्त गांजा और तस्कर को भीमनगर आउट पोस्ट पुलिस को सौंप दिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *