गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

सड़क दुर्घटना : एक की मौत, एक घायल

छपरा : बिहार में सारण जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र में सड़क दुर्घटना एक व्यक्ति की मौत हो गयी, तथा एक अन्य घायल हो गया। पुलिस सूत्रों ने गुरूवार को यहां बताया कि जिले के नगर थाना क्षेत्र के उत्तरी दहियावां टोला मुहल्ला निवासी राजन कुमार मांझी (30)बुधवार की देर रात को अपने एक मित्र के पुत्र जन्मोत्सव के बाद आयोजित पार्टी में शामिल होने के बाद अपने एक अन्य मित्र के साथ मोटरसाइकिल से वापस घर लौट रहा था।

इसी दौरान मुफस्सिल थाना क्षेत्र के मुसेहरी गांव के समीप अज्ञात वाहन ने उसकी मोटरसाइकिल को अपनी चपेट में ले लिया।इस घटना में राजन कुमार मांझी की मौके पर ही मौत हो गयी। सूत्रों ने बताया कि घटना की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने पोस्टमॉर्टम कराये जाने के बाद शव आज परिजनों को सौंप दिया है। घायल की चिकित्सा सदर अस्पताल छपरा में की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *