गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

भूमि विवाद में एक व्यक्ति की हत्या

छपरा : बिहार में सारण जिले के दाउदपुर थाना क्षेत्र में भूमि विवाद में बड़े भाई ने छोटे भाई की हत्या कर दी है। पुलिस सूत्रों ने सोमवार को यहां बताया कि इस मामले में मृतक के ममेरे भाई सुजीत कुमार शर्मा ने दाउदपुर थाना पुलिस को दिए गए आवेदन में कहा है कि थाना क्षेत्र के लेजुआर गांव निवासी तारकेश्वर शर्मा के पुत्र अरुण कुमार शर्मा उर्फ रुजन शर्मा (22) की हत्या उसके सगे बड़े भाई ने जमीन सम्बंधित विवाद के कारण कर दी है। सूत्रों ने बताया कि आवेदन मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमाॅर्टम के लिए सदर अस्पताल छपरा भेज दिया है। पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापामारी कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *