भभुआ : बिहार में कैमूर जिले के मोहनियां थाना क्षेत्र से पुलिस ने सोमवार तड़के भारी मात्रा में शराब के साथ तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस अधीक्षक ललित मोहन शर्मा ने यहां बताया कि समेकित जांच चौकी, मोहनियां पर वाहनों की जांच के दौरान एक ऑटो रिक्शा और स्कार्पियो को रोककर तलाशी ली गयी। तलाशी के दौरान वाहनों से 196 लीटर शराब बरामद की गयी है। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि इस सिलसिले में चिंटू कुमार, पिंटू यादव और मनोज चौरसिया को गिरफ्तार किया गया है,जिनसे पूछताछ की जा रही है।
