गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

युवक की गोली मारकर हत्या

हाजीपुर : बिहार में वैशाली जिले के बिदुपुर थाना क्षेत्र में रहीमपुर चौक के पास आज सुबह बाइक सवार दो अपराधियों ने एक व्यक्ति की गोली मारकर हत्या कर दी। पुलिस सूत्रों ने गुरुवार को यहां बताया कि आज सुबह छह बजकर 20 मिनट पर रहीमपुर चौक के पास बाइक सवार दो अपराधियों ने एक व्यक्ति पर ताबड़तोड़ गोली चलाई। इस घटना में व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई। वारदात को अंजाम देने के बाद अपराधी फरार हो गए।
सूत्रों ने बताया कि सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई के बाद शव को पोस्टमॉर्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। मृतक की पहचान इसी थाना क्षेत्र के उचीडीह गांव निवासी बलिराम सिंह के पुत्र पंकज कुमार के रूप में की गई है। सूत्रों ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज के आधार पर हत्या करने वाले अपराधियों की पहचान कर ली गई है। इस संबंध में मामला दर्ज कर पुलिस इन अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए सभी संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *