दरभंगा : बिहार में दरभंगा जिले में फेकला सहायक थाना क्षेत्र से पुलिस ने शुक्रवार को एक दिन पूर्व लापता पांच वर्षीय बच्चे का शव पोखर से बरामद किया। फेकला सहायक थाना के थाना अध्यक्ष मोहसिन खान ने यहां बताया कि परड़ी गांव निवासी मोहम्मद इसा ने अपने 5 वर्षीय पुत्र अबू बकर के लापता होने और हत्या कर देने की आशंका जताई थी। उसके परिजनों ने अपने पड़ोसी रिश्तेदार पर ही हत्या करने का आरोप लगाया था।
बरूआरा पंचायत के परड़ी गांव में पोखर से बच्चे का शव बरामद कर लिया गया है।पूछताछ के क्रम में मृतक की पड़ोसी एवं रिश्ते में चचेरी दादी लगने वाली महिला सुलेखा खातून ने बच्चे की हत्या में अपनी संलिपिता स्वीकार कर ली है। थानाध्यक्ष ने अबू बकर की हत्या के आरोप में उसके चचेरी दादी सुलेखा खातून को गिरफ्तार कर लिया गया है। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए दरभंगा मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेज दिया गया है।
