गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

दुकान में आग लगने से लाखो की संपत्ति जलकर नष्ट

छपरा : बिहार में सारण जिले के नगर थाना क्षेत्र में एक रेडिमेड वस्त्र की दुकान में आग लगने से लाखो रूपये मूल्य की संपत्ति जलकर नष्ट हो गयी। पुलिस सूत्रों ने शनिवार को यहां बताया कि जिले के नगर थाना क्षेत्र के दालदली बाजार मुहल्ला निवासी राजेश शर्मा और गोलू कुमार के साहेबगंज मुहल्ला स्थित रेडिमेड वस्त्र की दुकान में शुक्रवार की रात अचानक आग लग गयी। घटना की जानकारी के बाद राजेश शर्मा ने मौके पर पहुंचकर स्थानीय लोगों की मदद से आग पर काबू पाया। सूत्रों ने बताया कि इस घटना में करीब सात लाख रुपये के कपड़े जलकर नष्ट हो गये। पुलिस इस मामले में प्राथमिकी दर्ज कर जांच कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *