खगड़िया : बिहार में खगड़िया जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र में राष्ट्रीय राजमार्ग-31 पर एक लाइन होटल के पास आज सुबह अपराधी एक मसाला लदे ट्रक को लेकर फरार हो गए। पुलिस सूत्रों ने रविवार को बताया कि सूचना मिली कि आज सुबह राष्ट्रीय राजमार्ग-31 पर एक होटल के पास कुछ अज्ञात अपराधी ने एक ट्रक चालक को बांधकर खेत में छोड़ दिया और मसाला लदे ट्रक को लेकर फरार हो गया। सूचना पर त्वरित कार्रवाई के लिए मुफस्सिल थाना पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घायल ट्रक चालक को खगड़िया सदर अस्पताल में भर्ती कराया।
सूत्रों ने बताया कि इस घटना के संबंध में घटनास्थल पर मौजूद आसपास के लोगों और पीड़ित एवं ट्रक मालिक से पुछताछ की गई। साथ ही तकनीकी अनुसंधान के आधार पर पुलिस ने लूटी हुई ट्रक को लोडेड सामान के साथ मुंगेर जिला से बरामद कर लिया है। इस संबंध में प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस अज्ञात अपराधियों का पता लगाने में जुट गई है।
मसाला लदे ट्रक की लूट
