गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

जमुई : दो नक्सली गिरफ्तार

जमुई : बिहार के जमुई जिले में चरकापत्थर थाना क्षेत्र के बरगोरिया गांव में पुलिस ने छापामारी कर दो नक्सलियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस अधीक्षक शौर्य सुमन ने बुधवार को बताया कि सूचना मिली थी कि नक्सली सकी यादव उर्फ साको यादव उर्फ शंकर यादव और किशुन यादव उर्फ कृष्णा यादव बरगोरिया स्थित अपने घर पर आया हुआ है। उन्होंने बताया कि सूचना के सत्यापन के बाद त्वरित कार्रवाई करने के लिए छापामारी दल का गठन किया गया।
श्री सुमन ने बताया कि टीम ने घेराबंदी कर छापेमारी की और दोनों नक्सलियों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार नक्सलियों के विरुद्ध जिले के अलग-अलग थाने में भारतीय दंड विधान की अलग-अलग धाराओं, शस्त्र अधिनियम, विस्फोटक पदार्थ अधिनियम और यूएपी अधिनियम की धाराओं में मामले दर्ज हैं। उन्होंने बताया कि गिरफ्तार नक्सली सीमावर्ती क्षेत्र में नक्सली दस्ता का काफी सक्रिय सदस्य रहा है।

इन दोनों का आपराधिक इतिहास सीमावर्ती क्षेत्र से भी मंगवाया जा रहा है। गौरतलब है कि इससे पूर्व मंगलवार को भी खैरा थाना पुलिस ने जिले के गरही थाना क्षेत्र के दीपाकरहर गांव में उसके घर से कई आपराधिक मामलों में वांछित नक्सली नौका हंसादा उर्फ रवींद्र हंसादा को गिरफ्तार किया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *