सीवान : बिहार के सीवान जिले की हुसैनगंज थाना पुलिस ने छापेमारी कर हथियार के साथ एक कुख्यात को गिरफ्तार किया है। पुलिस सूत्रों ने शुक्रवार को यहां बताया कि सूचना मिली थी कि कई मामलों में वांछित कुख्यात सुजीत कुमार उर्फ मुकुल कुमार इसी थाना क्षेत्र के प्रतापपुर गांव स्थित अपने घर आया हुआ है। सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस मौके पर पहुंची और कुख्यात को गिरफ्तार कर लिया। सूत्रों ने बताया कि गिरफ्तार कुख्यात के पास से एक देशी कट्टा, एक कारतूस, चोरी की दो मोटरसाइकिल, एक किलोग्राम 340 ग्राम गांजा और लूट का मोबाइल फोन बरामद किया गया है। आवश्यक कार्रवाई के बाद अपराधी को जेल भेज दिया गया है।
