गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

किसान देश की रीढ़

छपरा : राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर ने आज कहा कि किसान देश के रीढ़ की हड्डी होते हैं इसलिए उनका साथ देते हुए उन्हें सम्मान देने की आवश्यकता है। आर्लेकर ने रविवार को यहां जलालपुर में किसान सम्मान भवन का उद्घाटन करने के बाद कहा कि किसान देश के रीढ़ की हड्डी हैं, इसलिए उनका साथ देते हुए सम्मान देने की आवश्यकता है। उन्हें यह विश्वास दिलाने की आवश्यकता है कि आप उनके साथ खड़े हैं।
राज्यपाल ने देशी विधि से खेती करने की आवश्यकता पर बल देते हुए कहा कि देशी बीज और देशी उर्वरक किसानों की आय बढ़ाने में मदद कर रहे हैं इसलिए देशी तकनीक से ही खेती करना आज के समय की मांग है। उन्होंने शिक्षा के लिए कहा कि आज शिक्षा समय की मांग बन गई है, जो इसका विरोध करते हैं उनके विरुद्ध खड़े होने की आवश्यकता है। किसान सम्मान भवन के उद्घाटन के लिए पहुंचे राज्यपाल को जिला पुलिस बल ने गार्ड ऑफ ऑनर दिया। इस‌ अवसर पर उन्होंने समाज के विभिन्न वर्ग के लोगों और प्रतिनिधियों को अंगवस्त्र और मोमेंटो देकर सम्मानित किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *