गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

नीतीश ने 22 लोगों की मौत पर जताया शोक

पटना : नीतीश कुमार ने पिछले चौबीस घंटे में डूबने से भोजपुर में पांच, जहानाबाद में चार, पटना और रोहतास में तीन तीन, दरभंगा और नवादा में दो दो तथा मधेपुरा, कैमूर और औरंगाबाद में एक एक व्यक्ति की मौत पर गहरी शोक संवेदना व्यक्त की है। श्री कुमार ने रविवार को अपने शोक संदेश में कहा कि दुःख की इस घड़ी में वह पीड़ित परिवारों के साथ हैं। मुख्यमंत्री ने मृतक के परिजनों को चार-चार लाख रूपये अनुग्रह अनुदान अविलंब देने के निर्देश दिये हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *