गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

विदेशी शराब बरामद, चार गिरफ्तार

भभुआ : बिहार के कैमूर जिला के मोहनियां और दुर्गावती थाना क्षेत्र में पुलिस ने वाहन जांच के दौरान तीन ट्रक विदेशी शराब जब्त कर चार अंतरराज्यीय तस्करों को गिरफ्तार किया। पुलिस सूत्रों ने बुधवार को बताया कि दुर्गापूजा को लेकर मोहनियां थाना पुलिस और मद्य निषेध इकाई ने आज सघन वाहन जांच की। इस क्रम में उत्तर प्रदेश नंबर के दो ट्रक को विदेशी शराब से भरा हुआ बरामद किया। इसमें अलग अलग ब्रांड के 6636.6 लीटर विदेशी शराब जब्त किया गया। इस कार्रवाई में चार अंतरराज्यीय शराब तस्करों को गिरफ्तार किया गया।
सूत्रों ने बताया कि गिरफ्तार तस्करों में मध्य प्रदेश के इंदौर का प्रेम सिंह और जगदीश मनावत, उत्तर प्रदेश के संबल जिला का शेर सिंह और उत्तरी दिल्ली के केरावल नगर का सुनील कुमार शर्मा शामिल है इसी तरह जिले के दुर्गावती थाना पुलिस और मद्य निषेध इकाई ने भी वाहन जांच के दौरान विदेशी शराब से भरा ट्रक जब्त किया है। हालांकि इस ट्रक में रखी शराब की गिनती अभी जारी है। गिरफ्तार तस्करों से पूछताछ की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *