डेहरी आन सोन : बिहार में रोहतास जिला के बड्डी थाना क्षेत्र में अपराधियों ने दो लोगों की गला रेतकर हत्या कर दी। पुलिस सूत्रों ने गुरूवार को यहां बताया कि बुधवार की देर रात अपराधियों ने कैमूर पहाड़ी समीप पनारी घाट स्थित खड़ेश्वरी आश्रम में सो रहे दो लोगों की गला रेतकर हत्या कर दी। मृतक की पहचान ननक पासवान ( 32) एवं साजन पासवान (30) के रूप में की गयी है। सूत्रों ने बताया कि ननक पासवान और साजन पासवान आश्रम में लोगों की सेवा में लगे रहते थे। शवों को पोस्टमॉर्टम के लिये भेज दिया गया है। मामले की छानबीन की जा रही है।
