गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

माओवादियों के सहयोगी के खिलाफ आरोप पत्र

पटना : राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने आतंकवादी गतिविधियों में लिप्त, कथित माओवादियों को सहयोग करने और उनसे सांठगांठ रखने के मामले में जेल में बंद एक और अभियुक्त के खिलाफ आज विशेष अदालत में आरोप पत्र दाखिल किया। एनआईए ने यह पूरक आरोप पत्र विशेष न्यायाधीश अभिजीत सिन्हा की अदालत में जेल में बंद अभियुक्त रूपेश कुमार के खिलाफ भारतीय दंड विधान और विधि विरुद्ध क्रियाकलाप अधिनियम की अलग-अलग धाराओं में दायर किया है। इस मामले में एनआईए पूर्व में चार कथित माओवादियों विजय आर्या, अनिल यादव, उमेश चौधरी एवं राजेश गुप्ता के खिलाफ आरोप पत्र दाखिल कर चुकी है।
गौरतलब है कि रोहतास जिले में 12 अप्रैल 2022 को रोहतास थाना कांड संख्या 123/2022 दर्ज किया गया था। मामले की प्राथमिकी में अनिल यादव समेत पांच नामजद अभियुक्तों के खिलाफ आतंकवादी गतिविधियों में संलिप्त रहने, उग्रवादी माओवादी संगठन के लिए निधि इकट्ठा करने और पुलिस के खिलाफ गुप्त सूचनाए इकत्र करने का आरोप है।
प्राथमिकी के अनुसार, 12 अप्रैल 2022 को रोहतास जिले के समूहता गांव में छापेमारी की गई थी, जिसमें दो लोगों को गिरफ्तार किया गया था और मोबाइल सिम एवं रुपए समेत अन्य सामान बरामद किए गए थे। बाद में मामले में आतंकवादी गतिविधियों का पता चलने पर एनआईए ने उपरोक्त प्राथमिकी के आधार पर अपनी प्राथमिकी आरसी 19/2022, 26 अप्रैल 2022 को दर्ज कर जांच शुरू की थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *